पुरुलिया जिला पुलिस की योजना प्राप्ति की  सफलता

पुरुलिया जिला पुलिस की योजना प्राप्ति की  सफलता


पुरुलिया (अमन राय ): पुरुलिया जिला पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए कई कार्यक्रम चला रही है. इसी क्रम में पुरुलिया  जिला पुलिस की पहल पर "प्राप्ति" नामक योजना के तहत विभिन्न  क्षेत्रों से रिकवरी किए गए मोबाइल हैंडसेट को उनके असली मालिक को सौंपा  जा रहा है. पुरुलिया जिला पुलिस की ओर से आज जिले के पुलिस लाइन में "प्राप्ति" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी सह गुम हुए 400 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को कागज देखने के उपरांत सौंपा | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे | इस मौके पर उपस्थित लोगों को पुलिस द्वारा जागरूक भी किया गया | मोबाइल पाने वाले लोगों में  खुशी साफ झलक रही थी उन्होंने पुलिस का धन्यवाद दीया  |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0